PRATAPGARH NEWS: हिंदी दिवस के पावन अवसर पर नगर क्षेत्र के चिलबिला महुली स्थित संस्कार प्रज्ञावर्धन विद्यालय के बच्चों ने हिंदी का महत्व बताने और अपनी रचनात्मकता व्यक्त करने के लिए रंगोली बनाकर उत्सव मनाया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधिका राजेश नीतू अग्रवाल ने बच्चों को हिंदी के इतिहास और महत्व विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि रंगोली उन्हें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है।प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता।हिंदी दिवस पर हिंदी साहित्य का सम्मान करने और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान दिखाने के लिए इस दिन देश भर में कई सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर रंगोली उत्सव में शामिल विद्यालय के समस्त बच्चों को पुरूस्कृति कर उत्सवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षक व शिक्षिकायें मौजूद रहीं।







