JALAUN NEWS: तहसील की ग्राम पंचायत चितौरा के ग्रामीणों ने एक शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी को देते हुए बताया कि हमारे गांव की हरिजन बस्ती की लाईट पांच दिन से नहीं आ रही है। जिससे कि लाईट के बिना बस्ती के लोग परेशान है । ग्रामीणों ने हरिजन बस्ती में लाईट चालू करवाने की मांग की है। इस मौके पर राजेन्द्र कुमार रामजीत अंबिका प्रसाद राजवीर अवधेश मुकेश प्रदीप कुमार मनोज कुमार जीवन लाल फूल सिंह कृष्णा प्रसाद रमेश चंद्र सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी रही है।







