किसानों का आरोप सिंचाई न होने से फसलें सूखने की कगार पर
JALAUN NEWS: तहसील उरई क्षेत्र के अंर्तगत पड़ने वाले ग्राम गोरन व जैसारीकलां के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर नहर में पानी न आने से फसलें सूखने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन भेंटकर नहरें में पानी छोड़े जाने की मांग उठाई है। भाजपा नेता पुष्पेन्द्र राजपूत एवं जितेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में विजय सिंह गोरन, भागीरथ, आकाश, चंद्रशेखर, मुन्ना लाल, प्रेमनारायण, प्रतिपाल, रामलखन सहित दर्जनों किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि गोरन व जैसारीकलां में लगभग 700-800 बीघा में धान की फसल की बुबाई किये हुए है जो नहर में पानी न आने के कारण सूख रही है तथा पूरी फसलें सूखने नष्ट होने की कगार पर है।नहर में पानी की कमी के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।वह अपनी अजीविका खोने की कगार है।ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नहर में पानी छोड़े जाने की मांग जिलाधिकारी से उठाई है।







