JALAUN NEWS: नगर में आगामी त्यौहार नवरात्रि से पहले बिजली पानी समेत तमाम समस्याओं को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिन सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम ज्योति सिंह को सौंपते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि आगामी दिनों में शारदीय नवरात्र शुरू होने वाली हैं ऐसे में नगर की प्रमुख समस्याओं को देखते हुए 9 सूत्रीय मांगों को लेकर यह ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जिसमें सुबह 4 बजे से लेकर 7 बजे तक नलकूप चालू रहे बिजली नवरात्रि में दिन और रात दोनों वक्त समय से आती रहे जिससे लोगों को परेशान ना होना पड़े और नगर पालिका में सही तरीके से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र सरलीकरण तरीके से बनाए जाएं इसी तरह नगर पालिका में नामांतरण करने में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है क्योंकि नगर पालिका द्वारा अनेकों कागजों की मांग की जाती है, इन्हीं सभी समस्याओं समेत अन्य समस्याओं को लेकर 9 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को दिया गया है। मामले में एसडीएम ज्योति सिंह का कहना है कि ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए निर्देश दिए जाएंगे और जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराया जाएगा इस दौरान अनिल पटेरिया राम किशोर पुरोहित मुहम्मद जाहिद आदि मौजूद रहे।







