Home उत्तर प्रदेश महिला जनसुनवाई 18 सितम्बर को

महिला जनसुनवाई 18 सितम्बर को

MIRZAPUR NEWS: जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि 18 सितम्बर गुरुवार को समय-मध्यान्ह 12 बजे, स्थान-पुलिस लाइन सभागार मीरजापुर में ” राष्ट्रीय महिला आयोग-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत, राष्ट्रीय महिला आयोग की मा० अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाएं अपनी समस्या अध्यक्ष के सम्मुख रखकर न्याय प्राप्त कर सकती है। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी, कार्यालय मीरजापुर से सम्पर्क कर सकते है।