एनसीएफई के आधिकारिक राष्ट्रीय वित्त प्रशिक्षक डॉ.आनंद पांडेय ने बी-टेक छात्रों को किया प्रशिक्षित
BHADOHI NEWS: भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में एनसीएफई के राष्ट्रीय वित्त प्रशिक्षक डॉ.आनंद पांडेय ने बी-टेक छात्रों को प्रशिक्षण दिया।
इस दौरान डॉ.आनंद पांडेय ने छात्रों को वित्तीय प्रबंधन की मूल बातें समझाईं। इसमें निवेश की आदतें, बजट निर्माण और डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा शामिल थी। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।जलवायु परिवर्तन के वैश्विक संकट पर चर्चा करते हुए डॉ.पांडेय ने सौर, पवन और बायोगैस जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य और रोजगार पर पड़ता है। कार्यशाला में साइबर एक्सपर्ट ऋषि राज मिश्र ने छात्रों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। विद्यार्थियों ने इसे वित्तीय और पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी बताया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव वाष्र्णेय और डॉ.बेट्टी दास गुप्ता ने कार्यशाला की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल छात्रों को आर्थिक रूप से सशक्त और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने में मददगार साबित होगी।







