JHANSI NEWS: समग्र अकादमी शिक्षण संस्थान में हिंदी दिवस के अवसर पर कोचिंग के डायरेक्टर हरिकृष्ण कुशवाहा एवं निहाल कुशवाहा के नेतृत्व में “हिंदी हमारी मातृभाषा ” शीर्षक पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में अकादमी के सभी छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और हिंदी भाषा के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए । कार्यकम में नरेंद्र कुशवाहा( गणित) एवं आनंद कुशवाहा उपस्थित रहे. 21 सितंबर को निर्णायक हेमंत कुशवाहा एवं निहाल कुशवाहा के नेतृत्व में परिणाम घोषित एवं पुरूस्कार वितरण किए जायेंगे।







