Home उत्तर प्रदेश डीएम ने किया बर्डपुर में कई विकास कार्यों का निरीक्षण, दिए कड़े...

डीएम ने किया बर्डपुर में कई विकास कार्यों का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने सोमवार को विकास खंड बर्डपुर का दौरा कर वहां चल रहे कई निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
सड़कों की गुणवत्ता जांची, किसान कल्याण केंद्र का मुआयना
डीएम ने दलदला से महदेईया तक बन रही सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए उसे खुदवाकर देखा और एस्टीमेट व मेजरमेंट बुक (एमबी) से उसका मिलान किया। जांच में कार्य सही पाया गया। इसके बाद उन्होंने चयनपुर से ककरहवा मार्ग पर बन रही महुलानी उत्तरी व दक्षिणी संपर्क मार्ग का भी निरीक्षण किया। यहां भी सड़क खुदवाकर गुणवत्ता जांची गई। डीएम ने साइड की पटरी बनाने और कार्य को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
आईटीआई और किसान कल्याण केंद्र का भी किया निरीक्षण
डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने बर्डपुर में निर्माणाधीन किसान कल्याण केंद्र और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किसान कल्याण केंद्र का काम समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं, आईटीआई के निर्माण कार्य को लेकर उन्होंने अधिकारियों से थर्ड पार्टी सत्यापन कराने और काम को तय समय में पूरा करने के लिए कहा।
इन सभी निरीक्षणों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सरकारी परियोजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे।