SIDHARTHNAGAR NEWS: आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी तहसीलदारों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विशेष ट्रेनिंग दी गई। जिलाधिकारी के आदेश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस प्रशिक्षण का आयोजन किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण और मतदान केंद्रों के संभाजन (मतदेय स्थल) से संबंधित कार्यों में अधिकारियों को कुशल बनाना था। इस ट्रेनिंग में अधिकारियों को बताया गया कि मतदाता सूची को कैसे और बेहतर ढंग से तैयार किया जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता छूट न जाए। साथ ही, मतदान केंद्रों को किस तरह से व्यवस्थित किया जाए, जिससे वोटिंग प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी ढंग से पूरी हो सके।
यह प्रशिक्षण चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।







