Home उत्तर प्रदेश मछुआरा सम्मेलन का जयप्रकाश निषाद के मुख्य आतिथ्य में किया गया आयोजन

मछुआरा सम्मेलन का जयप्रकाश निषाद के मुख्य आतिथ्य में किया गया आयोजन

JALAUN NEWS: जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी के आवास पर मछुआरा स्वभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश निषाद मौजूद रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी मौजूद रहे।इसके साथ ही मछुआरा समाज के कई बड़े नेतागण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अथिति जयप्रकाश निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा मछुआरा समाज की भलाई के लिए अन्य योजनाओं को संचालित किया जा रहा है।जिनका लाभ भी मछुआरा समाज के लोगों को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि जो प्रदेश की भाजपा सरकार ने मछुआरा समाज के हित में काम किया है वह आज तक किसी सरकार ने नहीं किया है और आज भी सरकार मछुआरा समाज की भलाई और उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।उन्होन कहा कि मछुआरा समाज के लोगों को भी भाजपा की मदद करने के लिए सहयोग करना चाहिए।इस मौके पर सैकड़ो की संख्या मछुआरा समाज के लोग मौजूद रहे।