ETAWA NEWS: पुलिस को बड़ी सफलता मिली। टप्पेबाजी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुये पुलिस द्वारा 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया कब्जे से चोरी के आभूषण बेचकर अर्जित किये कुल 2,10,000/- रुपये व 1 अवैध तमंचा व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किये गया।जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी/छिनैती/टप्पेबाजी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना भरथना पुलिस टीम थाना क्षेत्रान्तर्गत कृष्णानगर चौराहे पर भ्रमणशील थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि स्टेशन के पास महिला से टप्पेबाजी करने वाले 2 व्यक्ति कृष्णानगर चौराहे से तुरैया पुल की ओर जाने वाले रास्ते पर डाइव एण्ड डाईन रेस्टोरेन्ट को जाने वाले तिराहे पर खड़े है जो किसी घटना कारित करने के फिराक में है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना भरथना पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे जिस पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर 2 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया ।पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुये उनकी तलाशी ली गयी तो तो अभियुक्त राजा पुत्र स्व0 श्रीकृष्ण तथा रंजीत प्रताप पुत्र श्रीकृष्ण कुमार के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 315 तथा 2,10,000/- रुपये नकद बरामद हुये । बरामद तमंचा के संबंध मे लाइसेंस मागे जाने पर दिखाने मे असमर्थ रहें ।पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर टप्पेबाजी की 2 घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया।पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक भरथना विक्रमसिंह, उपनिरीक्षक जसवन्त सिंह, उपनिरीक्षक भगवान सिंह द्वारा कार्यवाही की गई।







