KUSHINAGAR NEWS: कसया,सन्नी कश्यप ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर अपने साथियों के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे और आश्रम में रह रहे बुजुर्गो के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। ताकि उन्हें भी महसूस होने वाला एकाकीपन थोड़ा कम हो सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाइबे चौकी प्रभारी विवेक पांडेय ने कहा कि यहां ऐसे लोग हैं जिन्हें अलग-अलग कारण से उनके परिवार ने छोड़ दिया है।ऐसे भी लोग है जिनका अब इस दुनिया में कोई नहीं है। लेकिन फिर भी कुछ अनजान उनके भोजन,रहने खाने पीने की व्यवस्था करवाते हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो अपना जन्मदिन की खुशी इन्हीं के साथ मनाते हुए इनका आशीर्वाद प्राप्त करने इच्छुक रहते हैं। अपनी समस्त युवा टीम के साथ वृद्धाश्रम में जन्मदिन मनाते हुए सन्नी कश्यप ने वृद्धजनो को फल,मिठाई और भोजन का वितरण कर आश्रम में रह रहे बुजुर्गो का आशिर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि महंगे होटलों और रिसोर्ट में जन्मदिन मना कर वो आत्मिक शांति नहीं मिलती जो बेसहारा और गरीब लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने से मिलती है लीला गलैक्सी होटल कसया के ओनर किशोर कुमार निषाद ने बताया कि चाहे कैसी भी खुशी हो उनका प्रयास यही रहता है कि वे उसे वंचित वर्ग के साथ बांटें जिससे भले ही कुछ देर के लिए ही सही उन्हें भी खुशी मिलेगी और वे दिल से दुआएं देंगे। गौरतलब है कि समाज सेवा के साथ समय समय पर सामाजिक गतिविधियों जैसे गरीब बहन बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता, ज्यादा पेड़ पौधे लगाना व गौसेवा व गौरक्षा आदि कार्यों मे बढ़चढ़कर भाग लेते हैं उन्होंने ने बेसहारा बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष किशोर कुमार निषाद, सुनील कश्यप,महेंद्र कश्यप,सोनू,राहुल,रंजित, आदित्य कुमार, रजत आदि मौजूद रहे







