SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना प्रभारी श्री धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13.09.2025 की सुबह थाना नानौता पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर चोर इन्तजार पुत्र लतीफ नि0 मौ0 कानूनगोयान कस्बा व थाना नानौता सहारनपुर को ग्राम माधोपुर से भैसा चोरी करते हुए जनता के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से चोरी किया गया भैसा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना नानौता पर मु0अ0स0 221/25 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि ने पूछने पर बताया कि मै व मेरा साथी आज सुबह ग्राम माधोपुर मे चोरी करने गये थे । हमने ग्राम माधोपुर के घर के अन्दर से एक कटडा खोल लिया था जिसे हम लेकर ही जा रहे थे कि तभी हमे देख लिया था और मुझे मौके पर कटडे के साथ पकड लिया था और मेरा साथी मौके से भाग गया था।







