SAHARANPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी की सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कार्यशाला का का आयोजन किया गया।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी चिलकाना मंडल की बैठक एस.डी .इंटर कॉलेज पठेड में आयोजित की गई जिसमें संगठन के सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर मंडल कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री सोहन मुखिया मुख्य वक्ता के रूप में रहे बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की संचालक मंडल महामंत्री सौरभ कांबोज ने किया मुख्य वक्ता ने अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है जो कि भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़े के रूप में मनाती है यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा उन्होंने बताया कि सेवा पखवाडा के अंतर्गत ब्लड डोनेशन कैंप,सफाई अभियान आदि सेवा के कार्य संगठन के द्वारा किए जाएंगे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता जायर हुसैन चांद महामंत्री प्रवीण सैनी, मंडल मंत्री शशि राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कांबोज ,रामनाथ धीमान, सेक्टर संयोजक अजय धीमान, कदम सिंह कोरी ,अक्षय सैनी, अर्जुन कुमार, शरद वालिया, सेक्टर प्रभारी सुबोध धीमान , धूम सिंह सैनी, सागर , सचिन कांबोज ,दीपक सैनी, नादिया हसन आदि मौजूद रहे।







