JHANSI NEWS: प्रयास सभी के लिए सामाजिक संस्था महिला विंग द्वारा अध्यक्ष ऋतु पुरवार की अध्यक्षता में गौपूजन व भजन संध्या का कार्यक्रम इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया । कार्यक्रम के प्रारम्भ में विंग सदस्यायों ने गोवंशों को तिलक लगाकर फल फूल अर्पित कर गुड़ खिलाकर उनका विधिवत पूजन किया। इस अवसर पर महिला सदस्यों ने राधा कृष्ण एवं गौ माता के भजन गाकर अपना सेवा भाव प्रकट किया। कार्यक्रम में रेखा शर्मा,प्रीति मेहरोत्रा,नीरू पांडे,निशा श्रीवास्तव,निधि अग्रवाल,मधु पासी, रेनू नैयर ऊषा सेठ,अनु दीवान, शशि सरावगी,दिव्या नगरिया आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन व आभार ज्ञापन महिला विंग सचिव सरिता अग्रवाल ने किया ।







