JHANSI NEWS: जनपद के ग्राम ढिमरोनी में हीरामन बब्बा सरकार के नाम से एक मंदिर लोकप्रिय धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यता को दर्शाता है। इस मंदिर पर “भगत जी” के पास जाने से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती नजर आ रही हैं। इस मंदिर रोहित भगत जी द्वारा दरबार में लोगो की समस्या व इच्छापूर्ति सुनकर उनका समाधान के उपाय बताए जाते है। “भगत जी” अपने आध्यात्मिक गुरु या देवता से है जिनकी भक्ति में लीन होकर लोग दूर-दूर से आते हैं और उनकी इच्छाएं पूरी होती हैं। यह विश्वास भक्तों की आस्था और ईश्वर या गुरु में उनके अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस मंदिर पर मेला हर माह की चौथ व अमावस्या की रात्रि को लगता है. मेले में दूर दूर से लोग आकर हीरामन बब्बा के दर्शन कर भगत को अपनी समस्या सुनाते है. भगत जी हर भगतो की समस्या को सुन उनका निवारण के उपाय बताते है. भगतो की समस्या का समाधान होने के बाद मंदिर पर पेशी के अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करते है. भगतजनो का कहना जब से इस मंदिर पर उन्होंने पेशी शुरू की तब से उन्हें व उनके पूरे परिवार के कष्टों को भगत जी हर रहे है. पिछले तीन वर्षो से भगत जी द्वारा दरबार लगाकर निस्वार्थ भाव से लोगो की सेवा कर रहे है. इस मंदिर सेवदार में पुजारी अमित, सुभाष, नानू, मोहित,राजू, नरेश आदि लोग है.







