JALAUN NEWS: शुक्रवार को कॉलर द्वारा डायल 112 पर कॉल कर बताया कि मेरे पडोसी कृष्ण बिहारी पुत्र स्व0 बाबूराम निवासी भदेवरा कोतवाली कोंच जनपद जालौन की मां परमा देवी उम्र करीब 76 वर्ष घर के आंगन में सोई हुई थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके सिर में सिलबट्टा मार दिया है, जिससे उनकी मृत्यु हो गई है । सूचना पर क्षेत्राधिकारी कोंच व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोंच मय पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। तथा मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम हेतु कराया गया है । फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है । अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कोंच द्वारा पत्रकारों को बाइट देते हुए जानकारी दी गयी।
पुलिस अधीक्षक डा.दुर्गेश कुमार द्वारा कोतवाली कोंच क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला के घर में घुसकर, महिला के सिर पर सिलबट्टा मारकर हत्या करने की घटना के सम्बन्ध में मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।







