Home उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर राम कृष्ण द्विवेदी पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नत

प्रतापगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर राम कृष्ण द्विवेदी पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नत

PRATAPGARH NEWS: प्रतापगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर राम कृष्ण द्विवेदी की प्रोन्नति पुलिस उपाधीक्षक पद पर हुई है। शुक्रवार 12 सितंबर को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उनके कंधों पर प्रोन्नति के अनुसार स्टार लगाया और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज उपस्थिति रहे। राम कृष्ण वर्तमान में IGRS प्रभारी के रुप में पदस्थ हैं।