Home उत्तर प्रदेश स्कूल के अंदर छात्र की हत्या से हड़कंप….

स्कूल के अंदर छात्र की हत्या से हड़कंप….

71
0

पिता ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए शिक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ दी नामजद तहरीर

चार दिन पूर्व शिक्षक और छात्र के बीच हुई थी जमकर मारपीट, धमकी देने का है शिक्षक पर आरोप

करछना,प्रयागराज। थाना क्षेत्र के कुलमई गाँव मे स्कूल के अंदर छात्र की हत्या से हड़कंप मच गया,परिजन आनन फानन मे हॉस्पिटल लेकर भागे लेकिन तब तक छात्र की साँसे थम चुकी थी।मृतक छात्र अवनीश पांडेय पुत्र पिंटू पांडेय कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा गाँव का रहने वाला था । वह इंटर का छात्र था। ये घटना इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज के अंदर घटित हुयी,बताते हैं कि इंटर मे पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट के बाद छात्र की पीट पीट कर नोकिले हथियार से वार कर की गई हत्या।स्कूल में ताला बंद कर स्कूल प्रशासन से जुड़े लोग फरार हो गए। इलाकाई पुलिस के साथ ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे,मातहतों को घटित वारदात में शामिल आरोपियों को हर हाल में गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए। छात्र के पिता ने शिक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है और,पुरानी रंजिश का हवाला दिया है। बताते हैं कि चार दिन पूर्व मृतक छात्र और शिक्षक उमा शंकर के बीच जमकर मारपीट हुई थी, और शिक्षक पर आरोप है कि उसने धमकी भी दी थी। हालांकि पुलिस प्रत्येक पहलुओं पर बारिकियों से जांच पड़ताल करने में जुट हुई है साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश जारी है।