Home उत्तर प्रदेश संत घासीदास ने दिए समानता, सत्य और नैतिक जीवन का संदेश

संत घासीदास ने दिए समानता, सत्य और नैतिक जीवन का संदेश

संत घासीदास के जीवन पर गोष्ठी का आयोजन

KUSHINAGAR NEWS: दुलारी सेवा संस्थान के वार्ड संख्या 18, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित कार्यालय पर संत घासीदास के जीवन और उनके उपदेशों पर आधारित एक गोष्ठी का आयोजन किया गया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्राचार्य डॉ. रविशंकर प्रताप राव ने कहा कि संत घासीदास ने समाज को समानता, सत्य और नैतिक जीवन का संदेश दिया। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक है। विशिष्ट अतिथि अम्बरीष विश्वकर्मा ने कहा कि संत की शिक्षाएं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रेरणास्रोत हैं। अध्यक्ष कृष्ण मुरारी द्विवेदी ने कहा कि संत का जीवन हम सबके लिए मार्गदर्शन है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर एक अच्छे समाज और देश का निर्माण करना है। अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि संत परंपरा में सर्वोपरि गुरु घासीदास का सम्पूर्ण जीवन और उनका दिया हुआ सन्देश युगों-युगों तक लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। संचालन कार्यक्रम संयोजक राजू कुमार मद्धेशिया ने किया। इस दौरान रमेश मद्धेशिया, पवन गुप्ता, राम प्रताप चौरसिया, राम नारायण जायसवाल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।