JALAUN NEWS: कोर्ट में जैसे ही पूर्व विधायक को सजा सुनाए जाने की बात आई, वैसे ही उनके परिजनों की आंखें नम हो गईं। सबसे भावुक दृश्य तब सामने आया, जब पूर्व विधायक के बेटे अपने आंसू रोक न सके। पिता को पुलिस अभिरक्षा में ले जाते देख वे फफक पड़े। मामला वर्षों पुराने विवाद से जुड़ा है, जिसमें अदालत ने लंबी सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। कोर्ट ने पूर्व विधायक को दोषी मानते हुए सजा का ऐलान किया। फैसले के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे।







