AURAIYA NEWS: अजीतमल ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020′ के तहत पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को “आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता” कौशल में निपुण बनाने हेतु उ०प्र० सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान “निपुण भारत मिशन” के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक शिक्षकों को अपने पेशेवर कौशल में निपुण बनाने हेतु डायट प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार के संयुक्त निर्देशन तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार के कुशल मार्गदर्शन में चरणबद्ध गतिमान ‘एफ० एल० एन० एवं एन० सी० ई० आर० टी० पाठय पुस्तक आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण’ के चतुर्थ चरण के द्वितीय दिवस पर 50-50 के 2-बैचों में कुल-100 शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। राष्ट्रीय पाठ्यचर्या: स्कूली शिक्षा- 2023′ के परिप्रेक्ष्य में बच्चों को परीक्षा के लिए सीखने के बजाय उनमें अवधारणात्मक समझ, तार्किक चिन्तन, सृजनात्मकता, सामाजिक एवं भावनात्मक कौशल विकसित करने के लिए एनसीईआरटी आधारित भाषा, गणित पाठ्यपुस्तक- वीणा-1, गणित मेला आदि पर बाल केन्द्रित शिक्षण पद्धतियों के गुर सिखाये गये। इसके अलावा प्रतिभागियों के बीच क्विज प्रतियोगिता एवं चार्ट के माध्यम से सुगमता पूर्वक विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सन्दर्भदाता/ ए०आर०पी०/के०आर०पी० अनुपम कुमार शुक्ला, बलबीर सिंह बघेल, शैलेन्द्र बाबू पाल, मनोज भदौरिया, विनीत प्रकाश गुप्ता सहित समस्त शिक्षक प्रतिभागी उपस्थित रहे।







