Home उत्तर प्रदेश किसान की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

किसान की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस, एसओजी एवं इंटेलीजेंस विंग ने किया गिरफ्तार

FATEHPUR NEWS: असोथर थाना क्षेत्र में एक किसान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना सोमवार की रात की है। असोथर कस्बे के 80 वर्षीय किसान अब्दुल सत्तार कुरैशी अपने नलकूप पर सो रहे थे। बदमाशों ने उनका हाथ तोड़ा और धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। बदमाश उनकी विक्की बाइक, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए थें। मृतक किसानी के साथ फूंक झाड़ का काम भी करते थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना असोथर, एसओजी टीम और इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। सरकंडी नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति विक्की बाइक से आता दिखा। पुलिस को देख भागने की कोशिश में वह बाइक से गिर गया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, 4,270 रुपये नकद और लूटी गई विक्की बाइक बरामद की है। पुलिस विभाग के अनुसार, मुख्य आरोपी विजय तिवारी उर्फ पुत्तू पुत्र राम किशोर तिवारी, निवासी –  मोहल्ला गढ़ी, कस्बा एवं थाना असोथर को गिरफ्तार कर नजदीकी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। हत्या का कारण मृतक किसान से पुराना विवाद बताया गया है। मुठभेड़ में थाना असोथर, एसओजी टीम के मुख्य आरक्षी अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार कुशवाहा, विपिन कुमार मिश्रा, अतुल त्रिपाठी, राहुल कुमार, अभिमन्यु सिंह, ब्रजेश कुमार, अमन सिंह शामिल रहे। इनमें एसआई सुनील कुमार यादव, अंकुश यादव, मुख्य आरक्षी सुखवीर सिंह समेत कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. आपको बता दें कि मृतक किसान अब्दुल सत्तार कुरैशी (80 वर्ष) विगत 20 साल से 45 बीघा खेत की रखवाली के लिए रात में घर से खाना खाने के बाद नलकूप में आ जाते थे और सुबह नाश्ता करने के लिए घर आये थे। मंगलवार की सुबह मृतक का भतीजा आसिफ नलकूप पहुचा तो पास के खेत में उनका शव खून से लथपथ पड़ा था। जिसके बाद परिवार के लोगों ने मौके पर जाकर शव को उठाकर चारपाई पर रख दिया था।