Home उत्तर प्रदेश सेवा पखवाड़ा को लेकर एससी मोर्चा की बैठक

सेवा पखवाड़ा को लेकर एससी मोर्चा की बैठक

अजय हेला को बनाया गया स्वच्छता अभियान का संयोजक

PRAYAGRAJ NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर बुधवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा(एससी मोर्चा) की बैठक सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में आहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अब तक संगठन के हर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेवा पखवाड़ा संगठन का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस दौरान विभिन्न रचनात्मक सामाजिक कार्यक्रम होंगे। जिसके तहत पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया जायेगा जिसमें पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए अभी से पूरी रूपरेखा बना ली जाए। अनुसूचित मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष अजय हेला को सेवा पखवाड़ा के स्वच्छता अभियान का संयोजक बनाया गया है। सेवा पखवाड़ा के हर कार्यक्रम में पार्टी के सभी मोर्चों प्रकोष्ठों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। पीएम मोदी ने जिस तरह अपना पूरा जीवन देश व समाज के लिए समर्पित किया उस से प्रेरणा लेकर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रदेश व केंद्र नेतृत्व द्वारा शुरू किया गया है।