Home उत्तर प्रदेश आगामी त्योहारों को शान्ति,सौहार्दपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने हेतु की गई पीस...

आगामी त्योहारों को शान्ति,सौहार्दपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने हेतु की गई पीस कमेटी की मीटिंग

BALRAMPUR NEWS: (ब्यूरो बलरामपुर,प्रातःकाल एक्सप्रेस) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में होने वाले आगामी त्योहारों दुर्गापूजा, दशहरा व लक्ष्मी पूजा आदि को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत प्रभारी निरी0 थाना हर्रैया हरीश सिंह द्वारा थाना हर्रैय्या परिसर में, प्रभारी थाना म0 तराई द्वारा थाना म0तराई परिसर में, प्रभारी थाना ललिया सत्येन्द्र वर्मा द्वारा थाना ललिया परिसर में, प्रभारी निरी0 राजकुमार सिंह द्वारा थाना तुलसीपुर परिसर में, प्रभारी निरी0 थाना गौरा चौराहा अनिल सिंह द्वारा थाना गौरा चौराहा, प्रभारी निरी0 थाना पचपेड़वा ओम प्रकाश चौहान द्वारा थाना पचपेड़वा परिसर में व प्रभारी निरी0 थाना को0 गैसड़ी दुर्विजय द्वारा थाना को0 गैसड़ी परिसर में थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों / ग्राम प्रधानों/धर्मगुरुओ/डी0जे0 संचालकों के साथ की गई पीस कमेटी मीटिंग व शासन द्वारा दिए गए आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया। पीस कमेटी/ बैठक में थाना क्षेत्र में आपराधिक तत्वो पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने में सहयोग की अपील की गई तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।इस हेतु जागरुक किया गया तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल डायल 112 थाना स्थानीय पर सूचना देने व शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुपालन कराने एवं त्योहारो को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये शान्तिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने के लिये अपील किया गया। इस दौरान संबंधित थानों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।