PRAYAGRAJ/MAANDA NEWS: क्षेत्र के चर्चित हिंदी दैनिक पत्रकार दिन दयाल द्विवेदी का कुशल क्षेम जानने के लिए प्रयागराज की पूर्व सांसद डाक्टर रीता बहुगुणा जोशी ने उनके आवास मांडा ख़ास पहुंचकर स्वास्थ संबंधी जानकारी ली। बता दे कि साल 2024 मे कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे जिसका इलाज वाराणसी में स्थित भाभा अस्पताल में सफल इलाज होने पर पहले जैसी सामान्य जीवन व्यतीत करने लगे। डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी ने पत्रकार के परिवार से मिलकर खुशी जताई। वहीं भारत गंज निवासी अमन मिश्रा ने स्वास्थ,शिक्षा तथा विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर निस्तारण करने की मांग की। इस बीच आर एसएस जिला कार्यवाह महेंद्र प्रजापति से मुलाकात कर अन्य विषयों पर चर्चा की।
मौके पर बार एसोसिएशन महामंत्रीअनुज बाबा तिवारी, राकेश पांडेय, आशीष मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, रामकृष्ण त्रिपाठी, भाजपा मंडल महामंत्री राम बली मौर्या, संत प्रसाद पांडेय, महामंत्री अमरेश चंद्र मिश्रा, प्रदीप सोनकर,साहिद अंसारी,अभिषेक मिश्रा,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







