Home उत्तर प्रदेश कोतवाली पुलिस ने आरोपी के साथ चोरी का सामान किया बरामद

कोतवाली पुलिस ने आरोपी के साथ चोरी का सामान किया बरामद

FATEPUR NEWS: मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की हैमर मशीन, दो हैमर बीट और कटर मशीन बरामद की है। इन सामानों की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि मामला 7 सितंबर का है। मोहम्मद आसिफ ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके घर से एंकर कंपनी की हैमर मशीन, कटर मशीन और दो हैमर बीट चोरी हो गए थे। पुलिस ने 8 सितंबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय की टीम ने अस्ती के एक सरकारी ट्यूबवेल के पास से आरोपी सिजान जाफरी को गिरफ्तार किया। सिजान अस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज केस में धारा 305 बीएनएस को बदलकर 317(2)/331(4) बीएनएस कर दिया गया है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। पुलिस ने कहा कि जिले में अपराधियों पर नियंत्रण और चोरी रोकने का अभियान जारी रहेगा। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय, उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, उपनिरीक्षक अनीश शुक्ला, कांस्टेबल प्रवेन्द्र कुमार और कांस्टेबल आकाश चहर की टीम शामिल थी।