Home उत्तर प्रदेश बर्फ में दबने से सैनिक हुआ शहीद परिजनों में मचा कोहराम

बर्फ में दबने से सैनिक हुआ शहीद परिजनों में मचा कोहराम

AURAIYA NEWS: जनपद निवासी सैनिक लद्दाख के 19 महार सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात थे, जिला के जमौली गांव निवासी सैनिक मोहित कुमार बर्फ में दबने से रविवार के शाम शहीद हो गये, जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। लद्दाख के 19 महार सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात जमौली गांव निवासी सैनिक मोहित कुमार बर्फ में दबने से शहीद हो गये। शहीद हुए सैनिक की सूचना परिजनों को सोमवार दोपहर शहीद के साथियों द्वारा फोन पर दी गई। जमौली निवासी मोहित कुमार (25) पुत्र सुभाष चंद्र वर्ष 2019 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वे फिलहाल लद्दाख के 19 महार सेक्टर में तैनात थे। इसी दौरान उनके ऊपर अचानक बर्फ की ढांग गिर गई। जिसके नीचे वह दब गए। वहां तैनात अन्य जवानों ने किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला तथा आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान सैनिक मोहित कुमार की मौत हो गई। मोहित के शहीद होने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। आर्मी जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर तक गांव पहुंचेगा, शहीद जवान दो भाइयों में सबसे छोटा था।