Home उत्तर प्रदेश 20 लाख के हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

20 लाख के हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: चुनार थाना क्षेत्र के ग्राम सझौली स्थित रामरति देवी फार्मेसी कॉलेज के पास से चुनार पुलिस ने हीरोइन बाज को रंगे हाथों पकड़ लिया । जिसके कब्जे से 20 लाख की हीरोइन बरामद की गई। एसएसपी “सोमेन बर्मा” के कुशल दिशा निर्देशन के अनुसार  जनपद में अवैध रूप से मादक पदाथों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। 8 सितंबर 2025 को थाना चुनार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार की अगुवाई में मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र में स्थित ग्राम सझौली स्थित रामरति देवी फार्मेसी कॉलेज के पास से मोटर साइकिल होण्डा साइन सवार (वाहन संख्या UP 63 X 7031) हेरोइन तस्कर अनीश गिरी पुत्र शिवपूजन गिरी निवासी ओडिया डीह थाना रामगढ़ जनपद कैमूर भभुआ, बिहार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से कुल 101 ग्राम अवैध हेरोइन व विक्री के 1400 रूपया बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय से जेल भेजा गया। मौके से बरामद होण्डा साइन मोटर साइकिल को  एमवी एक्ट तहत के तहत सीज कर गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि जनपद गाजीपुर से मोटर साइकिल से हेरोइन ला रहा था कि आप लोगों ने हमको पकड़ लिया । हेरोइन चुनार व आसपास में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर कर बेच देता हूं, जिससे अच्छी कमाई हो जाती है।