MIRZAPUR NEWS: मंडलीय चिकित्सालय में सोमवार को बड़ा हंगामा हो गया। समाचार कवरेज करने गए अमर उजाला के पत्रकार देव गुप्ता से इमरजेंसी में तैनात दो वाटबॉय बदसलूकी करने लगे। मामला इतना तूल पकड़ गया कि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को मंडलीय चिकित्सालय मीरजापुर इमरजेंसी विभाग में तैनात कर्मचारी स्टॉपनर्श मेल अजीत चौबे एवं वार्ड बॉय प्रमोद कुमार तुरंत ड्यूटी से हटाना पड़ा।प्रिंसिपल ने कहा कि पत्रकार के साथ हुई घटना बेहद गंभीर है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर के इशारे पर ये सब हुआ। बताया जा रहा है कि पत्रकार की कलम चलाना डॉक्टर को बर्दाश्त नहीं था। उनके इशारे पर वाटबॉय ने पत्रकार के साथ हाथाबाई की। आए दिन आम लोगों के साथ भी इसी तरह बदसलूकी होती रहती है। कहा जा रहा है कि पत्रकारों को डराने और मारने के लिए ही ऐसे कर्मचारियों को लगाया गया है। हालांकि कर्मचारियों को ड्यूटी से हटाया गया है, लेकिन बाहुबली डॉक्टर साहब भी मजे ले रहे है। मामला वहीं का वही है। पत्रकारों से बदसूलकी इनका पेशा बन चुका है। पत्रकार का कलम चलाना डॉक्टर साहब के सफेद शर्ट पर स्याही लगने के बराबर है। इसीलिए तिलमिलाए डॉक्टर साहब ने अपने गुंडों को पत्रकार को सौंप दिया।







