JHANSI NEWS: इलाइट चौराहे के समीप द मानसून यूनिसेक्स सैलून एंड अकादमी का भव्य उद्घाटन समारोहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत झांसी की प्रख्यात बिजनेसविमेन पूजा खुराना एवं जिला युवा अधिकारी विशाल सिंह द्वारा विधिवत रूप से फीता काट कर किया गया। इस मौके पर पूजा खुराना ने सैलून की संचालिका इनाया एवं सिम्मी को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह महिलाओं को स्टार्टअप की पहल करनी चाहिए और परस्पर प्रगति की ओर बढ़ना चाहिए। इनाया ने बताया कि इसमें ब्लीचिंग, फेशियल, बालों की कटिंग, वैक्सिंग, हेयर कलर एवं स्ट्रेटनिंग, पेडीक्योर, मेडिक्योर आदि के लिए एक्सपर्ट मौजूद होंगे जो कि किफायती दर पर बेहतरीन सेवा देने में माहिर है। अकादमी में युवा फ्रीलांसरो को मेकअप से संबंधित शिक्षा एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिससे भविष्य में वो भी अपना व्यापार खड़ा कर सके और आत्मनिर्भर बनें। उद्घाटन के अवसर पर संचालिकाओं ने पूजा खुराना, परिवार जन और अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हीं के विश्वास और मार्गदर्शन की वजह से आज वो इस स्तर पर पहुंची है और वो खुद भी कोशिश करेंगी कि वह भी भविष्य में इसे एक प्रथा की तरह आगे बढ़ाते हुए दूसरों की मदद कर पाएं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर ई एम एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक विवेक गोस्वामी, मॉडल ऋतु, लोकेश साहू, चंदा साहू, शफी कादरी, हमीदा बेगम, ज़ुबैर कादरी, जैनब खान, सना खान, रुद्र प्रताप आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सिम्मी साहू द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।







