JHANSI NEWS: भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री के जन्मदिन पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। राजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक लोगों के द्वारा पूर्व मंत्री की गुलपोशी की गई। इसी क्रम में शिक्षक नेता नोमान के संयोजन में भारतीय एकता सद्भावना मिशन के जिलाध्यक्ष माबूद अली, एडवोकेट मोहम्मद शाहिद, शिक्षक कांग्रेस के जिला सचिव प्रभुदयाल अहिरवार, पूर्व पार्षद अखलाक मकरानी, सुलभ राय, शाहरुख खान आदि ने केक काटकर और मिष्ठान खिलाकर प्रदीप जैन को जन्मदिन की बधाई दी। इस बीच समसामयिक मुद्दों और क्षेत्रीय विकास को लेकर भी चर्चा हुई।







