JHANSI NEWS: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभाग द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने किया। अपने उद्बोधन में कुलपति ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को फिजियोथेरेपी के महत्व और भविष्य की चुनौतियों से अवगत कराया। चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों को स्वरोज़गार और नवाचार के लिए प्रेरित किया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 50 से 55 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निःशुल्क निदान कराया। शिविर में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मरीजों के निदान एवं उपचार से व्यावहारिक अनुभव अर्जित किया।इस अवसर पर फिजियोथेरेपी विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने कुलपति जी का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। शिविर के दौरान डॉ. ब्रजेन्द्र सिंह, डॉ. भगत सिंह, डॉ. राघवेन्द्र यादव और डॉ. रामसेवक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।







