Home उत्तर प्रदेश मवई व्यापार मण्डल का हुआ गठन, सोनू अग्रहरि बने अध्यक्ष

मवई व्यापार मण्डल का हुआ गठन, सोनू अग्रहरि बने अध्यक्ष

शत्रुघ्न साहू महामंत्री तो पप्पू अग्रहरि बने कोषाध्यक्ष

FATEHPUR NEWS: उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा और महामंत्री विनोद साहू ने मवई व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में सोनू अग्रहरि को अध्यक्ष बनाया गया है। शत्रुघ्न लाल साहू को महामंत्री और पप्पू अग्रहरि को कोषाध्यक्ष चुना गया है। रवि अग्निहोत्री को प्रवक्ता और सत्यम अग्रहरि को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के मान-सम्मान की रक्षा करेगा। साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। महामंत्री विनोद साहू ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों और कस्बों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। नवनियुक्त अध्यक्ष सोनू अग्रहरि ने कहा कि कस्बे में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इससे सभी व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में हंसराज सोनी, मो. अंजुम, आशीष सिंह, माधवेंद्र प्रताप सिंह, नरेश गुप्ता समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे हैं। व्यापारियों ने फूलमाला पहनाकर नई कार्यकारिणी का स्वागत किया।