MIRZAPUR NEWS: जिले में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2025 को नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जे.एस. जुबली कालेज और जीडी विनानी डिग्री कालेज का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कंट्रोल रूम में परीक्षा कक्षों की गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था और नकल विहीनता के लिए किए जा रहे उपायों का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जा रही है।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।







