VARANASI NEWS: शुक्रवार को बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक के नेतृत्व में बीटीटीए व बीटीए के पदाधिकारियों की एक समीक्षा बैठक कैंटोनमेंट स्थित होटल में हुई।
महामंत्री प्रकाश जायसवाल ने बताया कि हम सभी पर्यटक वाहन स्वामी बिहार में आए दिन हो रहे चालान को लेकर काफ़ी परेशान थे। इसी संदर्भ में बिहार सरकार के परिवहन आयुक्त से पटना में हमारे 4 सदस्यीय टीम ने मुलाकात किया और आए दिन हो रहे विभाग द्वारा चालान एवं टैक्सेशन को लेकर हमारी टीम ने उनको अवगत कराया जायसवाल ने बताया कि परिवहन आयुक्त बिहार के द्वारा हमारी टीम को पूरा आश्वासन मिला है कि आगे से बिहार में आने वाली गाड़ियों को मानक के अनुरूप रहने पर किसी भी प्रकार की असुविधा पूरे बिहार में नहीं होगी और आप के माग पत्र के द्वारा समस्याओं की विभाग से जांच भी कराई जाएगी। आयुक्त से मिले हुए प्रतिनिधि में हर्ष बर्धन सिंह ने बतलाया कि आयुक्त ने हम सभी की बात काफी गंभीरता से लिया और समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए तुरंत जांच के लिए रिपोर्ट लगाई आज की बैठक में बीटीटीए एवं बीटीए के विनोद कुमार सिंह माया शंकर सिंह प्रकाश जायसवाल पिंटू श्रीवास्तव, आनंद सिंह, रतन दीप जायसवाल, हर्षवर्धन सिंह रोहित सिंह नीरज बदलानी, आनंद सिंह, अमित शुक्ला, रजत सिंह,अभय सिंह,रत्नदीप जायसवाल विजय सिंह, केदार गुप्ता, पप्पू यादव जी एवं सभी पदाधिकारी गण उपस्थित थे।







