स्वामी करपात्री सेवा संस्थान की पर्यावरण जागरूकता को लेकर दिखी सराहनीय पहल
PRATAPGARH NEWS: प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधरोपण अभियान के तहत शुक्रवार को भटनी के करपात्री धाम में एक पेड़ गुरू के नाम अभियान में भारी उत्साह देखा गया। स्वामी करपात्री जी सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से भेजे गये प्रस्ताव पर शासन द्वारा एक पेड़ गुरू के नाम अभियान को हरी झण्डी मिलने पर प्रकृति प्रेमी आयोजन को लेकर गदगद दिखे। स्वामी करपात्री जी सेवा संस्थान के पदाधिकारियों के साथ वनकर्मियों ने भी सरकारी अराजी तथा तालाब की भूमि पर बरगद, पाकड़, पीपल आदि के चालीस पौध रोपित किये। संस्थान की ओर से रोपित पौधों की सुरक्षा को लेकर ट्रीगार्ड की भी सराहनीय पहल दिखी। अभियान को लेकर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। वहीं संस्थान के प्रस्ताव की स्वीकृति को लेकर डिप्टी रेंजर कालाकांकर अवधबिहारी ने शासन के प्रति आभार जताया। अभियान में देवेन्द्र नारायण मिश्र, अरूण मिश्र, राजेश तिवारी, वनरक्षक जगदीश प्रसाद, आशीष पाण्डेय, अरबाज आदि रहे।







