Home आस्था धूमधाम से मनाया जा रहा भगवान श्रीगणेश उत्सव

धूमधाम से मनाया जा रहा भगवान श्रीगणेश उत्सव

PRATAPGARH NEWS: नगर पंचायत लालगंज अंतर्गत लालगंज बाजार से जुड़े हाइवे किनारे स्थित बड़े हनुमान मंदिर, घुइसरनाथ मार्ग पर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शाम को आरती के समय भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। भक्त बड़े ही श्रद्धाभाव से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का पूजन कर मंगल कामना कर रहे हैं। पांडाल में स्थापित श्रीगणेश की प्रतिमा श्रद्धालुओं में आकर्षण का केंद्र बना है। शाम होते ही पंडालों के आसपास मेले जैसा नजारा दिखने लगता है। नगर में सजे पांडालों में मंगलवार की रात जुटी महिला श्रद्धालुओं के भजनों ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। घुइसरनाथ मार्ग पर सजे पांडाल में आचार्य भागवत भूषण विनय शुक्ल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीगणेश का आरती पूजन कराया। यहां देर रात तक भक्त पंडालों पर पहुंच कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। भजन गायक श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। इस मौके पर राज मोदनवाल, राजकुमार मिश्र, भोला विश्वकर्मा, अनुराग पांडेय, अंकित जायसवाल, जय मोदनवाल आदि श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।