Home आस्था अजनारी में शिवालय मंदिर में हुआ 16 वां विशाल भंडारा

अजनारी में शिवालय मंदिर में हुआ 16 वां विशाल भंडारा

बुढ़वा मंगल पर श्रद्धालुओं ने देर रात तक ग्रहण किया प्रसाद

JALAUN NEWS: बुढ़वा मंगल पर्व के शुभ अवसर पर मंगलवार को अजनारी रोड स्थित शिवालय मंदिर में विशाल 16वां भंडारा आयोजित किया गया। यह भंडारा दोपहर से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम क़े आयोजक राकेश कुशवाहा नें कहा कि हर साल बुढ़वा मंगल पर भक्तों की सेवा के लिए भंडारा आयोजित किया जाता है। यह परंपरा भक्तों के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ, जिसमें परासन और बधौली के बीच जबाबी कीर्तन ने भक्तिमय वातावरण बना दिया। रामदास कुशवाहा (पूर्व एसडीएम स्टेनो उरई) ने कहा कि भंडारे में शामिल होकर आत्मिक शांति और संतोष की अनुभूति होती है। यह आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करता है। भंडारे में अजानरी, बढ़ेरा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर श्रीमती प्रेमा देवी, संतोष प्रजापति (पूर्व प्रधान), राकेश कुशवाहा,ग्राम प्रधान साधना कुशवाहा, बाबू सिंह कुशवाहा (पूर्व प्रधान), भगवान दास कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता अलीम सर, शाहिनसा, विनीत गुप्ता, राम सनेही नेता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।