Home उत्तर प्रदेश खाद की कमी से नाराज सपाईयों ने किया विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को...

खाद की कमी से नाराज सपाईयों ने किया विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

PRATAPGARH NEWS: जिले में यूरिया खाद की कमी को लेकर नाराज सपाईयों ने मंगलवार को तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा है। सपा नेता संजीव पटेल व प्रवीण यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता नारेबाजी करते तहसील परिसर पहुंचे। यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान संजीव पटेल ने कहा कि धान की खेती के समय यूरिया खाद की कमी से किसान परेशान हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा से मिलकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर रामधन यादव, रोशनलाल सरोज, अजय प्रताप यादव, विमल कुमार यादव, अभिषेक यादव, राजेश कुमार कोरी, अरविंद कुमार, शिव कुमार कनौजिया आदि रहे।