Home उत्तर प्रदेश रामलीला मैदान के पास मरे जानवर के अवशेष से फैली बदबू के...

रामलीला मैदान के पास मरे जानवर के अवशेष से फैली बदबू के कारण बीमारी फैलने का खतरा

PRATAPGARH NEWS: नगर कोतवाली क्षेत्र  प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से महज़ 500 मीटर की दूरी पर, रामलीला मैदान से होकर अचलपुर होते हुए पटखौली (कादीपुर) को जाने वाले मुख्य मार्ग पर मरे हुए जानवर को फेंक दिया गया है। कई दिनों से वहां सड़ता हुआ शव पड़ा हुआ है, जिससे इलाके में भीषण बदबू फैली हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग, स्कूली बच्चे, और ग्रामीण आते-जाते हैं। लेकिन सड़ते हुए जानवर के कारण न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि इससे संक्रमण और गंभीर बीमारी फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है। इलाके के निवासियों ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। “यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। प्रशासन को कई बार सूचित किया गया, लेकिन लापरवाही बरती जा रही है। अगर समय रहते इसे नहीं हटाया गया, तो बीमारी फैल सकती है।