MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को अखिल कलाल समाज मंदिर पुष्कर राजस्थान में जायसवाल क्लब महिला सभा का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में क्लब के संस्थापक/अध्यक्ष मनोज जायसवाल शामिल हुए, दीप जलाकर कार्यक्रम समारोह का शुभारभ किया। जायसवाल क्लब के संस्थापक और अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि समाज को शिक्षित, संगठित और मजबूत करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि अन्य समाज की तरह हमें भी एकजुटता दिखाने की जरूरत है। उन्होंने जातीय जनगणना कराने और समाज के लोगों से अपील की कि जहां कहीं भी जगह उपलब्ध हो वहां पर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का मंदिर स्थापित करें। जायसवाल क्लब महिला सभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में समाज के लोगों ने एकजुट होकर खड़ा होने का संकल्प लिया। अधिवेशन में उपस्थित लोगों ने जातीय जनगणना में कलाल, कलवार, कलार लिखने का आह्वान किया। मनोज जायसवाल ने कहा कि वह अपने जीवन के आखिरी सांस तक समाज के लिए लड़ेंगे और समाज को एक धागा में पिरोने का काम करेंगे। अधिवेशन में हजारों स्वजातीय कलाल, कलवार, कलार महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे। इनमें हरीश कलाल, स्वीटी जायसवाल, सत्यनारायण मेवाड़ा, ललित मेवाड़ा, प्रीति पारेता और अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।







