PRAYAGRAJ NEWS: कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में बाबूगंज बाजार में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा एमएलसी सुरेंद्र चैधरी कहां कब क्या बोलते रहते हैं।उन्हें खुद पता नहीं होता है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में उनकी टिप्पणी बहुत ही आमर्यादित और निंदनीय है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। हम कांग्रेस पार्टी के नेतागण इसकी कटु निंदा और भर्त्सना करते हैं।और मांग करते हैं कि इस निंदनीय और शर्मनाक घटना के लिए भाजपा एमएलसी को माफी मांगनी चाहिए।अन्यथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसका पूरा उत्तरदायित्व और जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर फूलपुर विधानसभा के प्रभारी देवराज उपाध्याय,मो.सलीम,रिजवान अहमद,अनिल कुशवाहा,राजू भाई पूर्व बीडीसी,मोबिन अख्तर,मो.फजल,मो.वसीम,प्रांशु, रितेश,फैज,सरवर,जावेद अहमद, शमशेर पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।







