प्रमाणपत्र किया गया वितरित
KUSHINAGAR NEWS: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नवीन चयनित शहरी आशाओं का आठ दिवसीय (प्रशिक्षण स्थल एम सी एच विंग संयुक्त जिला चिकित्सालय कुशीनगर) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के हाल में दिनांक 25.o8.2025 से o1 .09 . 2025 तक के लिए कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण कार्य कराया गया जिसमें लगभग 35 नवीन चयनित शहरी आशाओं ने प्रतिभाग किया l उक्त प्रशिक्षण जी सी पी एम प्रकाश जी नोडल अधिकारी के देख-रेख में सोमवार को संपन्न हो गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, विशिष्ट अतिथि गंगेश जी अर्बन कोऑर्डिनेटर ,आर डी कुशवाहा नोडल सीएमओ ,डॉक्टर मार्कंडेय चतुर्वेदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया, डॉक्टर रामेश्वर शर्मा जी रहे , जिनका स्वागत फूल मालाओं से किया गया l उनके द्वारा सभी शहरी नवीन आशाओं को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया l इस मौके पर ट्रेनर डा0 राहुल मिश्रा, आर पी शर्मा, शहरी नवीन चयनित आशा अंगिरा पांडेय, ममता कुशवाहा, अंजू, सुमन सिंह ,नेहा सिंह ,चंदा, सविता देवी ,नंदिनी सिंह, गुंजन देवी ,पूनम भारती ,सपना गुप्ता ,कविता देवी, कविता सिंह, सरोज दुबे ,पुष्पा ,बंदना सहित लगभग सभी आशाएं उपस्थित रहीं और वार्ड बॉय रामवृक्ष कुशवाहा भी उपस्थित रहे.







