Home उत्तर प्रदेश आगजनी और बवाल की घटना के विरोध में दूसरे पक्ष की महिलाओं...

आगजनी और बवाल की घटना के विरोध में दूसरे पक्ष की महिलाओं ने डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

JALAUN NEWS: मुहल्ला बजरिया उरई की क़रीब 50 महिलाओं द्वारा  जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा गया। महिलाओं का आरोप है कि प्रशासन पूरी घटना में एक तरफा कार्रवाई कर रहा है जिनकी गाड़ियां जलाई गई।जिनके बेटों को पीटा गया उन्हीं को आरोपी बना कर घरों में बुलडोजर चला दिया गया।
उन्होंने कहा कि असली उपद्रवी सीसीटीवी फुटेज में नज़र आ रहे हैं।लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि हम न्याय चाहते हैं लेकिन बराबरी से निर्दोषों पर बुलडोजर चलना चाहिए। संविधान और न्याय दोनों के खिलाफ है महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर  सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक नहीं किए गए और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई।तो वे आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि अब सवाल यही है कि सीसीटीवी फुटेज सामने लाएगा या फिर बुलडोजर ही न्याय का पैमाना बन गया है।