Home उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं पंजाब के कलाकारों के साथ संपन्न होगा दुर्गा पूजा महोत्सव

उत्तराखंड एवं पंजाब के कलाकारों के साथ संपन्न होगा दुर्गा पूजा महोत्सव

FATEHPUR NEWS: शारदीय नवरात्रि में माँ दुर्गापूजा कमेटी अमौली के तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम 20वीं दुर्गा पूजा एवं माँ भगवती का भव्य श्रंगार के आयोजन को मूर्तरूप देने के लिए पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संस्था के महामंत्री के निवास में सम्पन्न हुई। माँ दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद शुरू कार्यवाही में संरक्षक अवधेश कुमार तिवारी, बीडी सिंह, सुरेश उमराव, दयाशंकर त्रिवेदी, सुरेंद्र तिवारी, बृजेंद्र तिवारी, अरुण मिश्रा, दिनेश चंद्र ओमर आदि ने पदाधिकारियों का कार्य विभाजन कर कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रोत्साहित किया तो संस्था के मंत्री उमेश त्रिवेदी ने बताया कि इस बार कार्यक्रम के 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं इसलिए इस बार कार्यक्रम को और भी वृहद रूप दिया गया है। कार्यक्रम में विनोद वर्मा, शुभम वर्मा के नेतृत्व में बंगाल के कारीगरों द्वारा भब्य मंदिर का निर्माण कराया जायेगा जबकि चेतन शर्मा, अनूप और पवन सैनी प्रांगण की सजावट का कार्य देखेंगे। उन्होने बताया कि इसबार के कार्यक्रम में 22 सितम्बर को भव्य रथ यात्रा एवं मूर्ति स्थापना, 23 सितम्बर को मातृ महिमा का अखंड पाठ, 24 सितंबर को विशाल जवाबी कीर्तन मुकाबला कानपुर के संतोष राही व रिंकी तिवारी एण्ड पार्टी के बीच होगा, 25 सितम्बर को पंडित अविनाश मिश्र वृंदावन के द्वारा मातृ महिमा व्याख्यान, 26 व 27 सितम्बर को आम जनमानस हेतु विशाल चिकित्सा शिविर, 28 सितम्बर को कानपुर से सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप एण्ड जागरण पार्टी तथा तीन झांकी ग्रुपों मैडी महाकाल ग्रुप, विनय तेजस्वीग्रुप, शिवा एण्ड शालू ग्रुप कानपुर तथा पंजाब एवं उत्तराखंड के कलाकारों द्वारा माँ भगवती का विशाल जागरण, 29 व 30 सितम्बर को आम जनमानस का स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान एवं देवी महात्म्य की कथा, जल संचयन संकल्प अभियान का विशेष कार्यक्रम तो 1अक्टूबर को पंचकुडीय यज्ञ तथा विशाल भंडारा तथा रात्रि में शारदा मंडल का विशाल रात्रि जागरण तथा सम्मान समारोह तथा 2अक्टूबर को विशाल रंगारंग यात्रा एवं मूर्तरूप का विसर्जन के कार्यक्रम सम्पन्न होगें। आगे कहा कि इस समय संस्था के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के सभी गांव में भ्रमण एवम संपर्क कर आमंत्रण पत्र वितरित कर लोगों को आमंत्रित किया जारहा है। कमेटी पहले भी सामाजिक हित के कार्य कराती रही है। संपर्क अभियान बैठक में मुख्यरूप से राजाराम ओमर, रवी ओमर, मुकेश ओमर, अखिलेश ओमर, रिषभ ओमर, अर्पित वर्मा एवं हिमांशु, सतीश वर्मा, रीसू ओमर, दीपक ओमर, रजत प्रताप सिंह, अभिषेक राठौर के साथ समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।