Home उत्तर प्रदेश शिव मंदिर पर अवैध कब्जे के खिलाफ आप का विरोध प्रदर्शन

शिव मंदिर पर अवैध कब्जे के खिलाफ आप का विरोध प्रदर्शन

MIRZAPUR NEWS: सोमवार को महंत शिवाला स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भूमाफिया द्वारा किए गए अवैध कब्जे के विरोध में आम आदमी पार्टी ने विशाल प्रदर्शन किया। पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने नेतृत्व किया और जिलाधिकारी से मुलाकात कर अवैध कब्जा हटाने की मांग की जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर गुलाबचंद ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया और निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार में शिव मंदिर पर कब्जा भू माफिया द्वारा किया जा रहा है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मंदिर के पुजारी स्वयं प्रकाश तिवारी, प्रमोद कुमार तिवारी, सर्वेश पांडे, अंशु तिवारी, लक्ष्मीकांत साहू, रामकृष्ण यादव उर्फ पंडित यादव, रतन सिंह, साहू बबलू यादव राजेंद्र जायसवाल, प्रवीण कुमार तिवारी, प्रेमचंद साहू, राजाराम यादव, चंद्रशेखर साहू, राजकुमार केसरवानी,उमेश गुप्ता,हरिओम जायसवाल, राजू यादव,रामबाबू गुप्ता, सनी यादव, राम मिश्रा,अरविंद सिंह इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।