Home उत्तर प्रदेश भारत माता की जयघोष संग संपन्न हुआ हमारा विद्यालय हमारा – स्वाभिमान...

भारत माता की जयघोष संग संपन्न हुआ हमारा विद्यालय हमारा – स्वाभिमान कार्यक्रम

बाबागंज में सैकड़ों स्कूलों में शिक्षकों सहित विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

PRATAPGARH NEWS: भारत माता की जयघोष के संग बाबागंज के परिषदीय, इंटर एवं डिग्री कालेजों में सोमवार को हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के पंच प्रण संकल्पों को शिक्षकों सहित विद्यार्थियों ने लेकर अपने स्कूल को आत्मा का अभिमान और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की शपथ लिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग इकाई बाबागंज ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरी मेहनत के साथ नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत के स्कूलों में इस संकल्प के आयोजन की तैयारी कर रखी थी। सोमवार को प्रार्थना सभा, एवं मध्यान्ह भोजन अवकाश में छात्र – छात्राओं को स्कूल के शिक्षकों द्वारा संकल्प दिलाने के साथ भारत की समग्र संप्रभुता के प्रति उत्साह और समर्पण का राष्ट्रीय शैक्षिक पर्व समारोह पूर्वक मनाया गया।
नगर पंचायत हीरागंज में अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय तथा क्षेत्र पंचायत बाबागंज में जिला मंत्री / महामंत्री अरुण कुमार द्विवेदी , संयोजक कृपा शंकर पांडेय प्राचार्य , अजय कुमार त्रिपाठी ,  दिनेश कुमार मौर्य, अमर नाथ विश्वकर्मा , बृजेश कुमार त्रिपाठी , आशुतोष शुक्ल, विनीत त्रिपाठी , हैदर अली , संदीप ओझा, अंबेसकर, डा. राम कृष्ण पांडेय, उत्सव सिंह सहित अन्य शिक्षकों के सहयोग से आयोजित समारोह की सर्वत्र चर्चा हो रही है।