Home आस्था पर्वाधिराज पर्युषण दसलक्षण पर्व के चतुर्थ दिवस जिनालयों में हुई उत्तम शौच...

पर्वाधिराज पर्युषण दसलक्षण पर्व के चतुर्थ दिवस जिनालयों में हुई उत्तम शौच धर्म की आराधना

जैन दर्शन के नौवें तीर्थंकर श्री पुष्पदंत भगवान का मोक्षकल्याणक महोत्सव मनाया

JHANSI NEWS: उत्तम शौच धर्म का मतलब है लोभ रूपी मैल से मुक्ति पाकर आत्मा को निर्मल करना। शौच का मतलब है पवित्रता और उज्ज्वलता। लोभ वास्तव में पाप का बाप है। लोभ में फंसकर ही मनुष्य पाप की ओर अग्रसर होता है। संतोष रूपी धन से ही कल्याण संभव है। लोभ रूपी मैल को ‘समभाव’ और ‘संतोष’ रूपी जल से धोने वाला व्यक्ति संतोषी और शौचधर्मी कहलाता है। ऐसे संतोषी प्राणी ही परम सुख को प्राप्त करते हैं। मन को मायाचार, लोभादि से रहित उज्ज्वल करने से शौचधर्म होता है। ये उद्गार मेडिकल कॉलेज गेट नं 3 के आगे भगवान महावीर लोक कल्याण परिसर में निर्माणाधीन भगवान महावीर महातीर्थ में विराजमान मुनिश्री अविचलसागरजी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए दिए। इसके पूर्व पर्वाधिराज पर्युषण दसलक्षण पर्व के चतुर्थ दिवस उत्तम शौच धर्म की पूजा अर्चना की गई। प्रातः काल की बेला में विश्वशांति की मंगलकामना के साथ श्रीजी में मस्तक पर शांतिधारा करने का सौभाग्य चातुर्मास संयोजक नितिन जैन सदर, देवेश जैन केडी को प्राप्त हुआ। मुख्य सलाहकार डॉ राजीव जैन, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके, महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ, स्वागताध्यक्ष अंकित सर्राफ, अंशुल जैन बघेरा, निशांत जैन डेयरी, विवान जैन ने श्रीजी का अभिषेक किया। श्रीमति प्रतिभा जैन सदर, श्वेता जैन अछरौनी, अंजलि सिंघई, रीता जैन आदित्य, सोनम जैन, पूजा जैन, नेहा जैन सहित अनेकों श्रावकों ने जैन दर्शन के नौवें तीर्थंकर श्री पुष्पदंत भगवान के मोक्षकल्याणक पर्व के अवसर पर निर्वाण लाड़ू समर्पित किया। इस अवसर पर अमृत पावन वर्षायोग समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन प्रेस, संरक्षक सुरेन्द्र जैन बक्सा, मुख्य संयोजक अतुल जैन सर, करगुंवा मंत्री संजय सिंघई, नीलेश मोदी, मनोज सिंघई, अलंकार जैन, अभिनन्दन मोदी, आलोक जैन विश्वपरिवार, प्रदीप जैन वर्धमान, विपिन जैन ओम बिजली, शुभम जैरी, डॉ पीसी जैन, ऋषभ जैन बबीना, आशीष सोनू, डॉ सचिन जैन आयुर्वेदाचार्य, संजय जैन, एंजि. अभिनव जैन स्पर्श, अंकुर जैन, श्रीमति देवी जैन, शीला सिंघई, सारिका सिंघई, मधु मोदी, रंजना जैन, मनीषा सिंघई, खुशबू जैन, कुसुम जैन, सुनीता शिवाजी, पिंकी जैन आदि उपस्थित रहें। संचालन चातुर्मास समिति के महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके ने व्यक्त किया।