शहीदाने कर्बला की याद में हुआ अलविदाई मजलिसों का आयोजन
ETAWA NEWS: शहीदाने कर्बला की याद में इमाम बारगाह घटिया अज़मत अली पर सगीर रज़ा, नईम वारसी, खुशनसीब की ओर से अलविदाई मजलिसों का आयोजन किया गया। मजलिसों में तक़रीर करते हुए मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा ने कहा जिसे कुरान समझ मे न आये वह एहलैबैत का दामन थाम ले क्योंकि रसूल का कहना है कि मैं तुम्हारे बीच दो चीजें छोड़कर जा रहा हूं कुरान और एहलैबैत ये दोनों कभी जुदा नहीं होंगे। तालीम दीनी हो या दुनियावी हासिल करना चाहिए। श्री जैदी ने कहा इमाम हुसैन की चार साल की बेटी जनाबे सकीना को जालिमों ने कैदी बनाकर जुल्म ढाये गए वहीं मासूम 6 माह के बेटे अली असग़र को जब इमाम हुसैन पानी पिलाने के लिए ले गए तो जालिमों ने पानी तो नही दिया लेकिन तीर से हमला करके उन्हें शहीद कर दिया। मजलिसों में तसलीम रज़ा, अश्शू रिज़वी, ज़हूर नक़वी ने सोजख्वानी की। सलमान रिज़वी, आबिद रज़ा, कैफ वारसी, तालिब रिज़वी, अरसलान हुसैन ने कलाम पेश किए। अख्तर अब्बास रिज़वी, तनवीर हसन, दबीरुल हसन ने नोहा ख़्वानी की। मजलिसों में अल्हाज कमर अब्बास नक़वी करबलाई, राहत अक़ील, शावेज़ नक़वी, राहत हुसैन रिज़वी, मो. अब्बास, नजमुल हसन, इबाद रिज़वी, तहसीन रज़ा, समर अब्बास, मुशीर हैदर, अयाज हुसैन, मो. जुनैद, मो. शाहिद, सोनू नक़वी, शब्बर अक़ील, शौजब रिज़वी, राहिल, आरिफ रिज़वी, राजा, शारिब नक़वी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।







